Labour Day Quotes Anmol Gyan Indiaआनन्दमय जीवन की कला

श्रम दिवस / मज़दूर दिवस पर नारे हिंदी में
Labour Day Quotes in Hindi

भारत में 1 मई को मजदूर दिवस ( Labour Day ) के रूप में मनाया जाता है। भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1923 को हिंदुस्तान किसान पार्टी ने मद्रास में की थी। इस दिन संगठनों, कारखानों और कंपनियों आदि में अवकाश रहता है।

अंतरराष्ट्रीय तौर पर मजदूर दिवस  की शुरुआत 1 मई 1886 मानी जाती है।

मजदूर दिवस मनाने का उद्देश – Objective to celebrate Labor Day

इसका मुख्य उद्देश्य था मजदूरों / श्रमिको को सम्मान मिले तथा इनका कारखानों, निजी कंपनियों आदि में काम करने के लिए समय सीमा हो। क्योकि कारखानों, संगठनों में मजदूरों से ज्यादा घंटों तक काम कराया जाता था इसके कारण इनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। इन्ही सब समस्याओं के निवारण तथा मजदूरों के कल्याण के लिए आज मजदूर दिवस अंतरराष्ट्रीय तौर पर मनाया जाने लगा।

मजदूर दिवस को निम्नलिखित नामों से जाना जाता है –

श्रमिक दिवस – Labor Day
मई दिवस – May Day
श्रम दिवस – Labour Day
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस – International Labor Day

  • कार्य ही पूजा है। Work is Worship.
  • कड़ी श्रम का कोई विकल्प नहीं है।
  • जो व्यक्ति मेहनत और लगन से काम करता है,
    उसे कभी निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
  • श्रमिक व मजदूर देश के धरोहर होते है।
  • श्रमिक समाज के निर्माण के आधार है।
  • परेशानियाँ आ जाए तो इंसान मजबूर होता हैं,
    श्रम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति एक मजदूर होता हैं।
  • मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं, अपने पसीने की खाता हूँ,
    मिट्टी को भी सोना बना देता हूँ।

सच्ची बातें – Sachi Baatein… क्लिक करें

  • मजदूर सो जाता हैं फुटपाथ पर अखबार बिछा कर,
    लेकिन कभी नींद की गोली नहीं खाता है।
  • अमीरी में व्यक्ति अक्सर अपनी सुकून को खोता हैं,
    मजदूर खा के रूखी – सूखी रोटी बहुत सुकून से सोता हैं।
  • मेहनत सिर्फ धन कमाने के लिए नहीं, बल्कि
    अपने जीवन का उद्देश्य पूरा के लिए किया जाता है।
  • जो व्यक्ति परिश्रम करता है, वही सही सुख का अनुभूति कर सकता है।
  • परिश्रम करते रहो, उसके फल की चिंता न करो।

पृथ्वी दिवस पर स्लोगन … क्लिक करें

  • अगर आप अपने जीवन में खुश और सुखी रहना चाहते हैं तो कार्य करते रहें।
  • बिना परिश्रम के भोजन की आशा न करे।
  • आलस्य सबसे बड़ा दुर्गुण है।
  • यदि इस दुनिया में मजदूर नहीं होते, तो न ताजमहल होता और न ही महल होता।
  • जीवन में सफ़ल होने के लिए खूब मेहनत करों।
  • आपके द्वारा की गई मेहनत, कभी बेकार नही जाती है।
  • मेहनत करके किस्मत का ताला खोला जा सकता है।

जीवन के लिए अनमोल ज्ञान… यहाँ क्लिक करें

  • मजदूर व श्रमिक को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए।
  • बड़े बड़े इमारतो का निर्माण श्रमिको के द्वारा ही बनाया जा सकता है।
  • प्रत्येक इमारत की नीव की शुरुआत, एक मजदूर के पसीने से ही होती है।
  • यदि शरीर को स्वस्थ रखना है तो परिश्रम करो।
  • मेहनत से किये गये कार्यो का फल हमेशा मीठा होता है।
  • देश के निर्माण में मजदूरों व श्रमिकों का योगदान होता है।

Labour Day Quotes in Hindi

– © अनमोल ज्ञान इंडिया –