National Doctors Day India Anmol Gyanआनन्दमय जीवन की कला
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हिंदी में
National Doctors Day in Hindi

भारत में 1 जुलाई (1 July) को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) मनाया जाता है। भारत में यह दिवस प्रख्यात चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सेवी डॉ. बिधान चन्द्र राय (Dr. Bidhan Chandra Roy) के जन्मदिन पर मनाया जाता है। चिकित्सक दिवस (Doctor Day) अलग-अलग देशों में अलग-अलग तिथि को मनाया जाता है।

डॉ. बिधान चन्द्र राय (Dr. Bidhan Chandra Roy) ने अपना जीवन अपने चिकित्सा सेवा को समर्पित करके समाज के कल्याण के लिए बहुत कार्य किये। भारत सरकार ने उनको 1961 में भारत रत्न (Bharat Ratna) से भी सम्मानित किया।
डॉ॰ बिधान चंद्र राय (Dr. Bidhan Chandra Roy) पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे।

जन्म (Born) : – इनका जन्म 1 जुलाई 1882 में बन्कीपुर, पटना, बिहार मे एक बंगाली परिवार में हुआ था।
मृत्यु (Died) : – 1 जुलाई 1962, कोलकाता

स्वास्थ्य दिवस…Click Here

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उद्देश्य – The objective of National Doctor Day

  • चिकित्सकों के कार्य के महत्व को प्रदर्शित तथा प्रोत्साहित करना।
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सेवाएं उपलब्ध करना।
  • चिकित्सकों के सामुदायिक, व्यक्तिगत योगदान तथा नि:स्वार्थ सेवा हेतु उनको धन्यवाद देना।

चिकित्सक दिवस पर नारे तथा अनमोल वचन – Slogans and Anmol Vachan on Doctor’s Day

  • स्वास्थ्य के लाभ के लिए दवायें तथा विश्वास दोनों जरुरी होता है।
  • डॉक्टरों को सम्मान देना चाहिए।
  • इस पृथ्वी पर डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है।
  • डॉक्टर मरीजों को नया जीवन तथा जीने का नया हौसला देते है।
  • स्वास्थ्य ही धन है।
  • स्वास्थ्य है अनमोल, जिसका कोई नहीं है मोल।
  • जिस तरह मंदिर मे भगवान होते है, उसी तरह हॉस्पिटल मे डॉक्टर ही हमारे भगवान होते है।
  • वे बहुत अच्छे चिकित्सक है जो जीने के लिए आशा देते है।
  • सारे रोगों की बस एक दवाई,चारों ओर करो सफाई।
  • स्वास्थ्य पर करो विचार, नहीं तो पछताओगे जीवन भर बार बार।
  • दवाओं में संदेह, बीमारियों के रूप में भय पैदा करता है।

National Doctors Day

– © अनमोल ज्ञान इंडिया –