World Population Day India Anmol Gyanआनन्दमय जीवन की कला

विश्व जनसंख्या दिवस हिंदी में
World Population Day in Hindi

प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है।
विश्व जनसंख्या दिवस की शुरूआत 11 जुलाई 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा की गई थी। उस वक्त विश्व की जनसंख्या लगभग 5 अरब थी। इस जनसंख्या की ओर ध्यान देते हुए 11 जुलाई 1989 को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) की घोषणा की गई।

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य – The objective of World Population Day

  • बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ही विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) जागरूकता मानव समाज की नई पीढ़ियों को बेहतर जीवन देने का संदेश देती है।
  • बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, वातावरण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ भविष्य में देने के लिए।
  • विश्व का हर नागरिक जनसंख्या की ओर ध्यान दे तथा जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान दे।
  • विश्व जनसंख्या दिवस के दिन स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से जोड़ा जाता है। लोगों को परिवार नियोजन, गर्भ निरोधकों और सुरक्षा उपायों के उपयोग के बारे में जानकारी दी जाती है।
  • प्राक्रतिक संसाधनो का समुचित उपयोग हो सके क्योकि इसी गति से हमारी आबादी बढ़ती रही तो एक दिन रहने के लिए जमीन, पीने के लिए पानी तथा ईधन व रोजगार की बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती हैं।
  • बढती जन्म-दर के कारण कम उम्र में विवाह को रोकने तथा निम्न वर्ग में जागरूकता का संदेश देने के लिए।

स्वास्थ्य दिवस…Click here…

विश्व जनसंख्या दिवस पर नारे – World Population Day Slogan

  • जनसंख्या से हो रही समस्या के प्रति जगाना है, विश्व भर में जागरूकता का संदेश फैलाना है।
  • बढ़ती जनसंख्या पृथ्वी के पर्यावरण के लिए विषाक्त है।
  • छोटा परिवार सुखी परिवार।
  • हम दो और हमारे दो का पाठ अपनाओ, अपने जीवन को सफल बनाओ।
  • प्रकृति को बचाना है, तो जनसंख्या पर रोक लगाना है।
  • छोटा परिवार, यही हैं प्रगति का आधार।
  • जनसंख्या पर रोक लगाना है, देश को आगे बढ़ाना है।
  • जनसंख्या के नियंत्रण का सभी मिलकर करे संकल्प।
  • धरती को स्वर्ग बनाना है, जनसंख्या पर रोक लगाना है।
  • बच्चों को ईश्वर का उपहार ना बनाये, अंधविश्वास से जनसंख्या मत बढ़ाएं।
  • बेहतर भविष्य के लिए पृथ्वी पर जनसंख्या को कम करें।
  • बड़ा परिवार बड़ी समस्याएं का कारण है।
  • गरीबी, जनसंख्या और विकास जागरूकता अभियान में शामिल हों।
  • परिवार नियोजन का सभी मिलकर करो उपाय।
  • जनसंख्या बृद्धि पर करो नियंत्रण तथा देश की तरक्की को दो मिलकर आमंत्रण।

– © अनमोल ज्ञान इंडिया –