Navy Day in Hindi – नौसेना दिवस हिंदी में
नौसेना दिवस क्यों मनाया जाता है? : Nausena Divas Kyo Manaya Jata Hai?
हर साल 4 दिसंबर (4 December) को नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया जाता है। रॉयल इंडियन नेवी (Royal Indian Navy) ने सबसे पहले 21 अक्टूबर 1944 को पहली बार यह दिवस मनाया। नौसेना दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य जनता के बीच नौसेना के बारे में अधिक से अधिक जानकारी तथा जागरूकता बढ़ाना था। (The objective behind celebrating Navy Day was to increase more and more information and awareness about the Navy among the public.) इसमें विभिन्न बंदरगाह शहरों में परेड आयोजित करना तथा बैठकें आयोजित करना शामिल था। इसको देखते हुए जनता में काफी उत्साह पैदा हुआ। मई 1972 में वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में की गई अत्यंत सफल नौसैनिक कार्रवाइयों की याद में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाएगा तथा 1 से 7 दिसंबर तक नौसेना सप्ताह मनाया जाएगा।
नौसेना दिवस का संक्षिप्त इतिहास : Brief History of Navy Day –
नौसेना की स्थापना 1612 में हुई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी मैरिन के रूप में सेना गठित किया था, जिसेको बाद में रॉयल इंडियन नौसेना नाम दिया गया। (The navy was established in 1612. The East India Company raised a force to protect its ships as the East India Company Marine, later renamed the Royal Indian Navy.) जंग-ए-आजादी, मुंबई में ऑपरेशन ताज से लेकर अन्य बहुत से कई मामलों में भारतीय नौसेना का इतिहास बहादुरी के लिए जाना जाता है। नौसेना भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है।
नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को बमबारी से तबाह कर दिया तथा इसके दौरान पाकिस्तान की पीएनएस गाजी पनडुब्बी जल में दफन हो गई थी। (The Navy advanced into the maritime area and destroyed Pakistan’s Karachi port by bombing and during this, Pakistan’s PNS Ghazi submarine was buried in the water.) नौसेना की इस तरह कामयाबी ने मुक्ति संग्राम में भारत की विजय पताका लहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1971 ही नहीं बल्कि 1965 की लड़ाई में भी भारतीय नौसेना ने बड़ी बहादुरी का प्रदर्शन किया था। भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 4 दिसंबर, 2022 को नौसेना दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल प्रदर्शन में शामिल हुईं। (The President of India, Smt. Draupadi Murmu attended the Operational Display of the Indian Navy at Visakhapatnam on the occasion of Navy Day today, December 4, 2022.) उन्होंने रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का भी वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। राष्ट्रपति जी ने कहा कि हम प्राकृतिक रूप से एक समुद्री राष्ट्र हैं –हमारे तीन तरफ समुद्र और चौथी तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। यह भारत के विकास एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भारतीय नौसेना के पास भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।
जंग ए आजादी में भारतीय नौसेना भूमिका : Indian Navy’s role in the war of independence –
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज (Azad Hind Fauj of Netaji Subhash Chandra Bose) द्वारा छेड़े गए सशस्त्र संघर्ष से प्रेरित होकर रॉयल इंडियन नेवी के भारतीय सदस्यों ने 18 फरवरी 1946 को एचआईएमएस तलवार नाम के जहाज से जंग-ए-आजादी का ऐलान कर दिया था। नौसैनिकों का यह विद्रोह इतना तीव्र था कि जल्द ही यह 78 जहाजों तथा 20 तटों तक फैल गया था। (This naval revolt was so intense that it soon spread to 78 ships and 20 coasts.)
भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो दुनिया के बेहतरीन कमांडो में शामिल हैं, जिन्होंने मुंबई में होटल ताज में घुसे आतंकवादियों को मारने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। (The Marcos Commandos of the Indian Navy are among the best commandos in the world, who played a major role in killing the terrorists who entered Hotel Taj in Mumbai.) मार्कोस जम्मू-कश्मीर की झेलम नदी तथा वुलर में भी जलमार्ग से आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करते रहे हैं। इसलिए नौसेना दिवस हम भारतीयों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण दिवस माना जाता है। (Therefore, Navy Day is considered a very important day for us Indians.)
Navy Day in Hindi