National Energy Conservation Day in Hindi

National Energy Conservation Day in Hindi : राष्ट्रिय उर्जा संरक्षण दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। (National Energy Conservation Day is celebrated every year on December 14th.) इस दिवस की शुरुआत 1991 में हुई थी जब भारत सरकार ने ऊर्जा को बचाने एवं बेहतर प्रबंधन की जरूरत पर गौर किया। (This day was initiated in 1991 when the Indian government recognized the need to conserve and better manage energy.) ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) द्वारा इस दिवस का आयोजन ऊर्जा दक्षता तथा संरक्षण में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों तथा व्यवसायों को ऊर्जा को बचाने की तरीकों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस विचार को शुरू किया। तभी से 14 दिसंबर ऊर्जा की बचत के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन बन गया है। (December 14th has become a day to raise awareness about energy conservation.)

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के तथा ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के प्रभाव को कम करने के लिए ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाता है। (On National Energy Conservation Day, efforts are made to highlight the country’s achievements in the field of energy efficiency and conservation, and to promote the conservation of energy resources to mitigate the effects of global warming.)  भारत सरकार के द्वारा पांच जनवरी 2015 को जारी की गई एक और योजना, स्ट्रीट लाइटिंग नेशनल प्रोग्राम (एसएलएनपी) के तहत भारत भर में पारंपरिक स्ट्रीट लाइटों की जगह स्मार्ट एवं ऊर्जा कुशल एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की गई। आज तक, ईईएसएल ने पूरे भारत में यूएलबी तथा ग्राम पंचायतों में 1.30 करोड़ से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई। (EESL has installed over 1.30 crore LED street lights across Urban Local Bodies and Gram Panchayats in India.) इसके चलते हर वर्ष लगभग 8.76 बिलियन किलोवाट घंटे की ऊर्जा की बचत हुई है।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) क्या है ? : What is Bureau of Energy Efficiency (BEE)? –

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency), ऊर्जा दक्षता की सेवाओं को संस्थागत रूप देने के लिए बनाई गई भारत सरकार की एक एजेंसी है। इसका गठन ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के अन्तर्गत किया गया था। (It was formed under the Energy Conservation Act, 2001.) यह एजेंसी बिजली मंत्रालय के अन्तर्गत कार्य करती है। इस निकाय का काम भारत में ऊर्जा संरक्षण तथा ऊर्जा के उपयोग में दक्षता बढ़ाने में मदद करना है। (The function of this body is to assist in energy conservation and improve energy efficiency in India.)

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के प्रमुख कार्य निम्लिखित हैं : (The main functions of the Bureau of Energy Efficiency (BEE) are as follows) –
  • ऊर्जा के कुशल उपयोग तथा इसके संरक्षण (Efficient use and conservation of energy) पर शैक्षिक पाठ्यक्रम तैयार करना।
  • ऊर्जा दक्षता तथा संरक्षण के बारे में जागरूक और सूचना (Awareness and information about energy efficiency and conservation.) का प्रसार करना।
  • ऊर्जा कुशल प्रक्रियाओं, उपकरणों तथा प्रणालियों (Energy-efficient processes, equipment and systems) के उपयोग को बढ़ावा देना।
  • ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के वित्तपोषण को बढ़ावा देना। (Promoting the financing of energy efficiency projects.)
  • ऊर्जा के कुशल उपयोग तथा इसके संरक्षण के लिए पुराने तकनीकों में खामियों को दूर करना (To improve energy efficiency and conservation, it is necessary to address the shortcomings of older technologies.) और प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
  • ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाना। (Taking steps to encourage the use of energy-efficient appliances.)
  • ऊर्जा के कुशल उपयोग तथा इसके संरक्षण से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग (International cooperation related to the efficient use and conservation of energy.) कार्यक्रमों को लागू करना।
  • उर्जा संरक्षण के लिए परीक्षण (Testing for energy conservation) तथा प्रमाणन प्रक्रियाओं का अच्छे से विकास करना।
  • ऊर्जा संरक्षण से सम्बंधित क्षेत्र में परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ बनाना (Strengthening consulting services in the field of energy conservation.) तथा अनुसंधान को बढ़ावा देना आदि ।
योजनाएं और कार्यक्रम : Schemes and Programs –
  • स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम (SLNP) : Street Lighting National Program (SLNP)
  • प्रदर्शन, उपलब्धि और व्यापार (PAT) योजना : Performance, Achievement and Trading (PAT) Scheme
  • “गो इलेक्ट्रिक” अभियान : “Go Electric” Campaign

विद्युत मंत्रालय ने 19 फरवरी 2021 को “Go Electric” अभियान शुरू किया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने के फायदों के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है (The main objective of this campaign is to create awareness among the public about the benefits of adopting electric vehicles (EVs).), जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों तथा इलेक्ट्रिक कुकिंग की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहल सम्लित हैं।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का महत्व : Significance of National Energy Conservation Day –
  • इस दिवस के दिन लोगों को ऊर्जा के कुशल उपयोग के बारे में जागरुक तथा उर्जा संरक्षण (Awareness about efficient use of energy and energy conservation.) के प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प किया जाता है।
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा तथा संसाधन संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। (The main objective of celebrating National Energy Conservation Day is to spread awareness about the importance of energy and resource conservation.) इसके अतिरिक्त ऊर्जा का अंधाधुंध दुरुपयोग को कम करना और सही से इसका उपयोग करना।
  • इस दिवस पर, देशभर के विभिन्न संगठनों, औद्योगिक इकाइयों/ प्रतिष्ठानों द्वारा किए जा रहे उर्जा संरक्षण के प्रयासों को मान्यता (Recognition of energy conservation efforts being made by various organizations, industrial units/establishments across the country.) देने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार देना आदि ।
उर्जा संरक्षण के लिए सभी देशो में जारी प्रयास : Efforts underway in all countries to conserve energy –
  • पेरिस समझौता : Paris Agreement
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी : International Energy Agency
  • सस्टेनेबल एनर्जी फॉर आल : Sustainable Energy for All
  • मिशन इनोवेशन : Mission Innovation

Day and Dates in the Month of January…

National Energy Conservation Day in Hindi

Translate »