|
Hindi Diwas par Kavitayen : हिंदी भाषा पर प्रसिद्ध कविताएं :: भारत की भक्ति में ::आओ आप हम सब मिलकर यश गायें,
झूम झूम गीत गायें भारत की भक्ति में। भारत ने हमको दिया है अन्न जल आदि,
पुष्प श्रद्धा के चढ़ाये भारत की भक्ति में। राम और कृष्ण भगवान जहां हुए वह,
माटी माथे में लगायें भारत की भक्ति में। भारत सा देश दुनियां में नहीं कोई और,
शीश अपना झुकायें भारत की भक्ति में।। ![]()
– अखिलेश त्रिवेदी ‘शाश्वत’ – |

