श्री राम स्वागत भजन गीत हिंदी में – Sri Ram Swagat Bhajan Geet in Hindi

हुये विराजित निज सदन, सर्व समर्थ खरारि।
चारि वेद छः शास्त्र मिलि, आरति रहे उतारि।।

तिथि मुहूर्त नक्षत्र ग्रह, हुये सभी अनुकूल।
सुर समूह बरसा रहा, नभ मंडल से फूल।।

सब जग ज्योतिर्मय हुआ, छाया हर्ष अपार।
अवध पुरी में हो रहा, त्रेता युग साकार।।

रागी वैरागी गृही, बाल वृद्ध नर नारि।
त्रिभुवन मनहारी छटा, अपलक रहे निहारि।।

सियाराममय सब हुए, जड़ चेतन जग जीव।
जनमानस में दिख रहा, हर्षोल्लास अतीव।।

श्री राम नाम बोलो गीत – Shree Ram Naam Bolo Geet … Click here …

गली गली दीपक जले, घर घर बंदनवार।
प्रजा हर्ष अतिरेक में, मना रही त्योहार।।

उड़गन उतरे भूमि पर, धरि धरि दीपक रूप।
नभ शर्मिंदा हो रहा, लखि यह छटा अनूप।।

सुर नर किन्नर नाग मुनि, देव यक्ष गंधर्व।
डूबे परमानंद में, मुदित प्रफुल्लित सर्व।।

युगों बाद फिर अवध में, उगे दिवाकर आज।
आया जम्बूद्वीप में, फिर से भगवाराज।।

श्री राम जी के 108 नाम – Shree Ram Ji Ke 108 Names .. Click here …

Sri Ram Swagat Bhajan Geet in Hindi

CodeLoveGuru.com – We Teach Art of Web Life …

@आचार्य बी एस ‘योगी’, भाग्यनगर (हैदराबाद) तेलंगाना