Dussehra ka Tyohar in Hindi : दशहरा त्योहार की धूम
दशहरा 2024 में कब है? : When is Dussehra in 2024 –
- दशमी तिथि – 12 अक्टूबर
दशहरा क्यों मनाया जाता है ? : Why is Dussehra celebrated ? –
दशहरा को दुर्गा पूजा तथा विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। विजयादशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। यह त्योहार वर्षा ऋतु के अंत में पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक राज्यों में अलग-अलग कारणों से बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। कुछ लोग इसे विजयादशमी के रूप में मनाते हैं, कुछ लोग दुर्गा पूजा के रूप में मानते हैं ।
दशहरा या विजयादशमी के बारे में महत्वपूर्ण बातें : Important things about Dussehra or Vijayadashami –
- ऐसा माना जाता है कि इस दिन राम जी ने अत्याचारी रावण का वध किया था ।
- ऐसा मानना है की मां दुर्गा ने दसवें दिन महिषासुर राक्षस का वध किया था।
- महिषासुर असुरों को राजा था, ये लोगों पर बहुत अत्याचार करता था, महिषासुर के अत्याचारों को देखकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश ने शक्ति (माँ दुर्गा) का निर्माण किया, महिषासुर और शक्तिन (माँ दुर्गा) के बीच 10 दिनों तक युद्ध हुआ और अंत में मां दुर्गा ने 10 वें दिन विजय प्राप्त कर ली।
- ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में देवी मां अपने मायके आती हैं तथा उनकी विदाई हेतु भक्त लोग नवरात्र के दसवें दिन उन्हें पानी में विसर्जित करते हैं।
- एक मान्यता यह भी है कि श्री राम चंद्र जी ने रावण के दसों सिर अर्थात दस बुराइयाँ को ख़त्म किया जो हमारे अंदर मोह, पाप, काम, क्रोध, लोभ, स्वार्थ, जलन, अन्यानय, अमानवता और अहंकार के रूप में विराजमान है।
– @ Anmol Gyan India –
Shree Ram Ji Ke 108 Names – श्री राम जी के 108 नाम …