International Yoga Diwas

International Yoga Diwas in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हिंदी में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है (International Yoga Day is celebrated every year on June 21.)। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में मनाया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि द्वारा आंतरराष्ट्रीय योग दिवस संकल्प का मसौदा प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को योग दिवस के रूप में घोषित किया गया (Through the efforts of the Honorable Prime Minister Shri Narendra Modi, June 21 was declared as Yoga Day by the United Nations General Assembly.)। UNGA ने अपने प्रस्ताव में इस बात का समर्थन किया कि “योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन स्थापित करने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है“।

योग शब्द की उत्पत्त‍ि संस्कृति के युज से हुई है, जिसकाअर्थ होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। “योग” शब्द काअर्थ है “शामिल होना”, “जुड़ना” या “एकजुट होना”, जो मन तथा शरीर की एकता, विचार तथा क्रिया, संयम तथा तृप्ति, मानव तथा प्रकृति के बीच सामंजस्य और स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतीक है (The word “Yoga” means “to join,” “to connect,” or “to unite,” symbolizing the unity of mind and body, thought and action, restraint and fulfillment, harmony between human beings and nature, and a holistic approach to health.)।

सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग तथा समाधि को प्रदर्श‍ित करती मूर्तियां प्राप्त हुईं। हिन्दू धर्म में संन्यासियों, साधु व योगियों द्वारा योग सभ्यता को शुरू से ही अपनाया गया था (In Hinduism, the culture of yoga was embraced by ascetics, sadhus, and yogis from the very beginning.)। योग की महिमा तथा महत्व को जानकर इसे स्वस्थ्य जीवनशैली हेतु बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है, जिसका प्रमुख कारण है तनावपूर्ण, व्यस्त तथा अस्वस्थ दिनचर्या में इसके सकारात्मक प्रभाव।

International Day of Yoga - 21 June

योग दिवस की थीम : Yoga Day theme in Hindi –
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ रखी गई है। : According to the United Nations, the theme for International Yoga Day is ‘Yoga for Healthy Ageing’.
  • बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से संतुलित तथा भावनात्मक रूप से मजबूत और स्वस्थ रह सकता है।
 पतंजलि के अनुसार योग के 8 सूत्र बताए गए हैं, जो निम्नलिखित हैं –
  1. यम – इसके अंतर्गत सत्य बोलना, अहिंसा, लोभ न करना, विषयासक्ति न होना शामिल है।
  2. नियम – इसके अंतर्गत अध्ययन, पवित्रता, संतुष्ट‍ि, तपस्या, तथा ईश्वर को आत्मसमर्पण शामिल हैं।
  3. आसन – इसमें बैठने का आसन महत्वपूर्ण है। : The sitting posture is important in this.
  4. प्राणायाम – सांस को लेना, छोड़ना और स्थगित रखना शामिल है। : It involves inhaling, exhaling, and suspending the breath.
  5. प्रत्याहार – बाहरी वस्तुओं से, भावना अंगों से प्रत्याहार। : Withdrawal from external objects and the sense organs.
  6. धारणा – इसमें एकाग्रता अर्थात एक ही लक्ष्य पर ध्यान लगाना महत्वपूर्ण है। : In this, concentration-that is, focusing on a single goal-is important.
  7. ध्यान – ध्यान की वस्तु की प्रकृति का गहन चिंतन शामिल है। : It involves deep contemplation of the nature of the object of meditation.
  8. समाधि – इसमें ध्यान की वस्तु को चैतन्य के साथ विलय करना शामिल है। यह योग पद्धति की चरम अवस्था है। : This involves merging the object of meditation with consciousness. This is the ultimate state of the yoga practice.
श्रीमद्भगवद्गीता में योग के तीन प्रमुख प्रकार बताए गए हैं –
  1. कर्म योग – कर्म योग में व्यक्ति अपने स्थिति के उचित और कर्तव्यों के अनुसार कर्मों का श्रद्धापूर्वक निर्वाह करता है। : In Karma Yoga, an individual performs their duties with dedication, in accordance with their situation and obligations.
  2. भक्ति योग – भक्ति योग में भगवत कीर्तन प्रमुख है। इसे भावनात्मक आचरण वाले लोगों को सुझाया जाता है। : Devotional singing (*Bhagavat Kirtan*) is central to Bhakti Yoga. It is recommended for individuals with an emotionally inclined nature.
  3. ज्ञान योग – ज्ञान योग में ज्ञान प्राप्त करना अर्थात ज्ञानार्जन करना शामिल है। : Jnana Yoga involves acquiring knowledge-that is, the pursuit of knowledge.
योग करने के क्या फायदे हैं? : What are the benefits of practicing yoga? –
  • नियमित योगाभ्यास से शरीर की गतिशीलता बेहतर रहती है।
  • योग करने से तनाव को नियंत्रित अर्थात कम करने में सहायता मिलती है। : Practicing yoga helps in controlling—that is, reducing-stress.
  • योग से संतुलन मजबूत होता है। : Yoga strengthens balance.
  • प्राणायाम और ध्यान करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है आदि। : Practicing Pranayama and meditation improves mental health, among other benefits.

Jeevan Me Yog Ka Mahatva : जीवन में योग का महत्व 

International Day of Yoga in Hindi

Translate »