Shavasana Practice
Shavasana Practice : शवासन का अभ्यास

शवासन के लाभ और महत्व : Benefits and importance of Shavasana –

शवासन वर्तमान समय में विश्व मानवता के लिए संजीवनी के समान है (In the present times, Shavasana is akin to a life-giving elixir for global humanity.)। भागदौड़ भरी ज़िन्दगी, व्यस्त दिनचर्या, व अनियमित जीवनशैली के कारण हमारे दिन का चैन और रातों की नींद गायब हो चुकी है (Due to a hectic life, a busy daily routine, and an irregular lifestyle, our peace during the day and sleep at night have vanished.)। फलस्वरूप आदमी अनेक प्रकार के साइकोसेमेटिक बीमारियों का शिकार होता जा रहा है। शुगर, ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, थाइराइड, कैंसर, अपच, एसीडिटी, कब्ज, अनिद्रा, व तनाव, जैसी नाना प्रकार की समस्यायें मानव जीवन को नारकीय बना रही हैं। ये इस प्रकार के रोग हैं जिनका समाधान मेडिकल साइंस के पास नहीं है (A wide range of ailments-such as diabetes, high blood pressure, heart disease, thyroid disorders, cancer, indigestion, acidity, constipation, insomnia, and stress—are making human life hellish. These are conditions for which medical science has no solution.)।

इन रोगों से ग्रस्त होने के बाद आदमी इतना असहाय अनुभव करता है कि कभी कभी तो उसके मन में आत्महत्या तक के विचार आने लगते हैं। आदमी हमेशा, कमजोर, दुखी, थका, तथा हारा हुआ अनुभव करता रहता है। ऐसी स्थिति में शवासन उनके लिए रामबाण उपाय सिद्ध हो सकता है (A person suffering from these ailments feels so helpless that, at times, thoughts of suicide may even cross their mind. They constantly feel weak, unhappy, exhausted, and defeated. In such a situation, Shavasana can prove to be a panacea for them.)।

शवासन का नियमित अभ्यास व्यक्ति को पूर्ण शारीरिक और मानसिक विश्रांति प्रदान करता है (Regular practice of Shavasana provides a person with complete physical and mental relaxation.)। यह नर्वस सिस्टम को विश्रांत कर उसके कार्य को सुव्यवस्थित करता है। मन को शांत कर कर व्यक्ति को पूरी तरह से तनावमुक्त बनाता है (It relaxes the nervous system and optimizes its functioning. By calming the mind, it leaves the individual completely stress-free.)। विविध प्रकार के व्याधियों को दूर कर समग्र स्वास्थ्य प्रदान करता है। शरीर को नई ऊर्जा और नव चैतन्य प्रदान कर सनक, भय, भ्रम, उन्माद और नकारात्मकता से मुक्ति दिलाता है। इससे प्राणशक्ति और आक्सीजन लेवल की वृद्धि होती है तथा रस रक्तादि सप्तधातु पुष्ट होते हैं। 10 – 20 मिनट का शवासन आपको एक से दो घण्टे की गहरी नींद से भी अधिक विश्रांति प्रदान कर सकता है (A 10–20 minute Shavasana can provide you with more rest than even one to two hours of deep sleep.)।

योग का वास्तविक अर्थ और परिभाषा – Definition of Yoga

वीडियो (YouTube) देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

– @ आचार्य बी एस ‘योगी’ –

Shavasana Practice in Hindi

Translate »