International Mother Language Day in Hindi

International Mother Language Day in Hindi – अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हिंदी में

हर वर्ष 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। (International Mother Language Day is celebrated every year on 21 February.) भाषा आदमी के जीवन में एक ऐसा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती जो सभी को एक साथ बांधती है। (Language plays such an important role in man’s life that it binds everyone together) भाषा के माध्यम से ही एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करता है। संसार भर के कई देशों, राज्यों, गांवो तथा क्षेत्रों में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद हर एक भाषा लोगों से जुड़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। इस बंधन को मजबूत करने के लिए हर साल 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। (To strengthen this bond, International Mother Language Day is celebrated every year on 21st February.)

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का संक्षिप्त इतिहास : A Brief History of International Mother Language Day –

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है। सबसे पहले इसकी शुरुआत 17 नवंबर 1999 को यूनेस्को द्वारा की गई थी, जिसको पहली बार वर्ष 2000 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया गया था। (It was first started by UNESCO on 17 November 1999, which was first celebrated as International Mother Language Day on 21 February in the year 2000.) लोगों के बीच भाषाओं के प्रति प्रेम, भाषा संरक्षण तथा विचारों का आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह दिन पूरी दुनिया भर में मनाया जाता है।

21 फरवरी 1952 के दिन बांग्लादेश के ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों तथा कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी मातृभाषा के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। (On 21 February 1952, students of Dhaka University in Bangladesh and some social activists organized a protest to preserve the existence of their mother tongue.) यह विरोध बहुत जयादा बढ़ गया जब तत्कालीन पाकिस्तान देश की सरकार के पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं थी। इस घटना में लगभग 16 लोगों की जान चली गई। 1999 में यूनेस्को (UNESCO) ने इस आंदोलन में शहीद हुए लोगों की याद में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की थी। (In 1999, UNESCO announced the celebration of International Mother Language Day for the first time in memory of those martyred in this movement.) यह माना जाता है कि बांग्ला देश भाषियों के कारण ही आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इस दिन बांग्लादेश में एक राष्ट्रीय अवकाश होता है। (This day is a national holiday in Bangladesh.)

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का महत्व : Significance of International Mother Language Day –

मातृभाषा वह भाषा है जो लोगों को बचपन में अपने माता-पिता या परिवार से सीखते हैं। (Mother tongue is the language that people learn from their parents or family in childhood.) ये हमारी पहली भाषा होती हैं जिन्हें लोग बोलते हैं तथा जिनका उपयोग वे अपने परिवार तथा समुदाय के साथ बात-चीत करने के लिए उपयोग करते हैं। मातृभाषाएं कुछ निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण हैं –

  • सबसे पहले, मातृभाषा किसी की पहचान का एक अनिवार्य हिस्सा होता हैं। (First of all, mother tongue is an essential part of one’s identity.)
  • मातृभाषा संज्ञानात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे व्यक्ति को जानकारी प्राप्त करने, विचारों तथा भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम बनाते हैं। (Mother tongues are important for cognitive development, as they enable individuals to acquire information and express thoughts and feelings.)
  • मातृभाषा का शिक्षा तथा समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि व्यक्ति के जीवन में सीखने, संचार तथा भागीदारी की सुविधा प्रदान करते हैं। (Mother tongue has a positive impact on education and society, as it facilitates learning, communication and participation in a person’s life.)

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026 की थीम/विषय : Theme/Subject of International Mother Language Day 2026 –

  • बहुभाषी शिक्षा पर युवाओं की राय। हाल के वर्षों में भाषाई परिदृश्य में गहरा बदलाव आया है, जो बढ़ते प्रवासन, तीव्र तकनीकी विकास और बहुभाषावाद के संज्ञानात्मक, सामाजिक तथा आर्थिक लाभों की बढ़ती मान्यता से प्रभावित है।
  • रजत जयंती : Silver Jubilee – यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की रजत जयंती मनाना जारी रखेगा, जो भाषाई विविधता के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए वैश्विक प्रयासों के 25 से अधिक वर्षों का प्रतीक है।
  • बहुभाषी शिक्षा : Multilingual Education – समझ और शैक्षणिक परिणामों में सुधार के लिए मातृभाषाओं में सीखने को प्रोत्साहित करना ।
  • सततता और समावेशन : Sustainability and Inclusion – शांति, गरिमा तथा सामाजिक न्याय के लिए भाषाओं का उपयोग करना।
  • स्वदेशी भाषाएँ : Indigenous Languages – स्वदेशी भाषाओं के अंतर्राष्ट्रीय दशक (2022-2032) का समर्थन करना।
  • डिजिटल सशक्तिकरण : Digital Empowerment – लुप्तप्राय भाषाओं के दस्तावेजीकरण, संरक्षण तथा पुनर्जीवन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना।

Hindi Diwas Par Kavitayen – हिंदी दिवस पर कविताएं …

International Mother Language Day in Hindi

Translate »