Anmol Gyan Ki Baatein Anmol Gyan Indiaआनन्दमय जीवन की कला

ज्ञान की बातें हिन्दी में : Gyan ki Baatein in Hindi

  • जीवन में दो चीजों का कभी अंत नहीं होगा,
    एक तो ईश्वर की कथा और दूसरा मनुष्य की व्यथा।
  • जीवन में किसी के सुख का कारण बनो, भागीदारी नहीं।
    दुःख में भागीदारी बनो, कारण नहीं।।
  • उन लोगों को महत्व देना चाहिए, जो आपको महत्व देते हैं।
  • मनुष्य तब बुद्धिमान नहीं होता, जब वह बड़ी-बड़ी बातें करने लगे।
    बल्कि बुद्धिमान तब होता है, जब वह छोटी-छोटी बातें समझने लगे।।
  • भगवान के हर फैसले से खुश रहना सीखो,
    क्योकि भगवान वह नहीं देता जो आप चाहते हो,
    बल्कि भगवान वो देता है जो आपके लिए अच्छा होता है।
  • मौन और मुस्कान दोनों को जीवन में इस्तेमाल करना चाहिए।
    क्योकि मौन “रक्षा कवच” होता है, मुस्कान “स्वागत द्धार” होता है।।
  • समय आपका है चाहे तो “सोना” बना लो, या “सोने” में गुजार दो।
    संसार आपकी “बातों” से नहीं, बल्कि आपके “मिसाल” से बदलेगी।।

सत्य वचन… यहाँ क्लिक करें

Anmol Gyan Ki Baatein

  • व्यक्ति अपना भविष्य तो नहीं बदल सकता, लेकिन अपनी आदतों को बदल सकता है।
    और निशचित रूप से आपकी आदतें, आपका भविष्य बदल सकती है।।
  • जीवन में वे व्यक्ति असफल होते है,
    जो सोचते तो अधिक है, लेकिन करते कुछ नहीं।
  • वह दिन अच्छा था, जब घड़ी सिर्फ एक के पास थी,
    औऱ समय सभी के पास रहता था।
    अब तो घड़ी सभी के पास है,
    लेकिन समय किसी के पास नहीं है।
  • आज से अच्छा कुछ नही क्योंकि,
    कल कभी नही आता है औऱ,
    आज कभी जाता नही है।
  • जल अपना सारा जीवन देकर, पौधे को बड़ा करता हैं।
    शायद इसलिए जल लकड़ी को कभी डूबने नहीं देता।।
    “माता-पिता का भी कुछ ऐसा ही सिद्धांत होता है”
  • जीवन की दौड़ में जो लोग, आपको “दौड़ कर” नहीं हरा पाते,
    वही आपको “तोड़ कर” हराने की पूरा कोशिश करते हैं।
    ऐसे लोग “जीवन” में कभी आगे नहीं बड़ पते हैं।।

Anmol Gyan Ki Baatein

– ©अनमोल ज्ञान इंडिया –