जीवन पर हिन्दी कविता : Jeevan Par Hindi Kavita

जीवन पर हिन्दी कविता : Jeevan Par Hindi Kavita

Jeevan Par Kavita in HindiThe Art of Happiness Life
जीवन पर हिन्दी कविता : Jeevan Par Hindi Kavita

::सुख-दुख चलता रहा – Sukh Dukh Chalta Rara ::

पल-पल, क्षण-क्षण होता है व्यतीत सदा,
सुख-दुख कुछ भी हो चलता रहा समय।
कभी अजनबियों को अपना बनाये और,
कभी अपनों के बीच खलता रहा समय।
कभी तो सहर्ष मान किया इसने है और,
कभी इतराता हुआ छलता रहा समय।
उषा काल में विहंसता है मन भर और,
सन्ध्या सुन्दरी के संग ढलता रहा समय।।

:: जीवन प्रेम पर कविता – Jeevan Prem Par Kavita ::

जीवन अनिश्चित है, पल पल है अमूल्य,
जानिये कि जिससे ये जीवन सफल हो।
जीवन सफल हो जियें यूँ हम पल पल,
रंच भी न कहीं पर दम्भ व्देष छल हो।
छल हो न प्यार का करें प्रसार हर बार,
प्यार भरा व्यवहार हर एक पल हो।
पल हो जो प्रेम की मिसाल बने युगों तक,
पल-पल युग जिसके बिना विकल हो।।

:: जीवन आश भरे – Jeevan Aash Bhare ::

वक्त के आगे चले न किसी की,
भले कितने ही प्रयास करे।
बादल छाते हैं वक्त न होता तो,
जाते चले बिन त्रास हरे।
वक्त से ही नृप रंक बनें,
घर रंक कुबरे निवास करे।
वक्त से है सब हारे सदा,
यह वक्त ही जीवन आश भरे।।

:: जीवन प्रकाश – Jeevan Prakash ::

कुछ लोग जीवन प्रकाश बनते हैं और,
तिमिर का यशगान कर जाते कुछ लोग।
कुछ लोग सहज भरोसा करते हैं और,
तोड़ के भरोसा दुख कर जाते कुछ लोग।
खुश होते लोग कुछ दूसरों का सुख देख,
द्वेष से मगर यहाँ भर जाते कुछ लोग।
कुल लोग प्रण को निभाते प्राण देकर भी,
किये गये वादों से मुकर जाते कुछ लोग।।

:: कीर्ति के शिखर – Kirti Ke Shikhar Par ::

कुछ लोग सरल सहज पहते सदैव,
जीवन को पल-पल प्यार कर जाते हैं।।
पुण्य कर्म करते हैं इस भाँति लोग कुछ,
कीर्ति के शिखर पर सहज सुहाते हैं।
मानवीय करुणा से ओत प्रोत कुछ लोग,
पर हित चिन्तन में बड़ा सुख पाते हैं।
कुछ लोग भावना से खेलते ही नहीं बल्कि,
भावना के भाव तार तार कर जाते हैं।।

– ©अखिलेश त्रिवेदी ‘शाश्वत’ –

Jeevan Par Hindi Kavita

About the author

AnmolGyan.com best Hindi website for Hindi Quotes ( हिंदी उद्धरण ) /Hindi Statements, English Quotes ( अंग्रेजी उद्धरण ), Anmol Jeevan Gyan/Anmol Vachan, Suvichar Gyan ( Good sense knowledge ), Spiritual Reality ( आध्यात्मिक वास्तविकता ), Aarti Collection( आरती संग्रह / Aarti Sangrah ), Biography ( जीवनी ), Desh Bhakti Kavita( देश भक्ति कविता ), Desh Bhakti Geet ( देश भक्ति गीत ), Ghazals in Hindi ( ग़ज़ल हिन्दी में ), Our Culture ( हमारी संस्कृति ), Art of Happiness Life ( आनंदमय जीवन की कला ), Personality Development Articles ( व्यक्तित्व विकास लेख ), Hindi and English poems ( हिंदी और अंग्रेजी कवितायेँ ) and more …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *