Funny Jokes in Hindi
Funny Jokes in Hindi : मजेदार हास्य कविताएँ

1- कविता

सेठ जुगाड़ी लाल ने,बीमा लिया निकाल।
पत्नी से कहने लगे,रक्खो इसे सम्भाल।
रक्खो इसे सम्भाल, अगर मैं मर जाऊंगा।
दो करोड़ तो पक्का,देकर ही जाऊँगा ।
पत्नी बोली अपनी,तो किस्मत में ठाले ।
इतने जल्दी कहाँ, आप हो मरने वाले ।।

2- कविता

एक तरीका योग का, यह भी है बेजोड़।
मुँह से धुआं खींचना,और नाक से छोड़ ।
और नाक से छोड़, फूल कर पिचके छाती।
कहें गजेडी लोग, इसे भी कपाल भाती ।
मुन्ना” लगता ध्यान, ब्रम्ह से जुड़ता नाता।
जल्दी ही वह व्यक्ति,स्वर्ग वासी कहलाता।

3- कविता

फटी जीन्स को देख कर,तरस आ गया यार ।
मैं समझा कि है कोई,दीन हीन लाचार ।
दीन हीन लाचार,मदद का किया इरादा।
वह बोली पगलाय , गए क्या बुढऊ दादा।
सुन मुन्ना कविराय, अक्ल मर गयी तुम्हारी।
यह तो फैशन नया, मूल्य है तीन हजारी ।

4- कविता

बड़ा करारा घाम लगत हौ।
बड़ा करारा घाम लगत हौ ।
तपै जेठ के गरम महीना।
तर तर तर चुवै पसीना ।
एही में न्योता और हकारी।
केहु के ब्याह परल ससुरारी।
चार ठों न्योता गांव में बाटै।
ई दुपहरिया दौड़े काटै।
बुद्धु के माई क तेरही।
साढ़ू के घर बाटै बरही।
एक अकेले जीव मुरारी।
केकरे केकरे जाँय दुआरी।
रस्ता रास्ता जाम लगत हौ।
बड़ा करारा घाम लगत हौ।
बब्बू क तिलकहरू अइलन।
छेना और समोसा खइलन।
चाय पकौड़ी पान सोपारी।
फोकट क चाँपैं बनवारी ।
लेन देन क बात चलत हौ।
लेकिन सौदा नाही पटत हौ।
अगुआ उहै खेलावन कक्का।
कहेलन हम देबै दुई चक्का ।
विटिया इंटर पास बा भाई।
तोहरै कुल के दिया जराई।
लेकिन समधी माँगें कार ।
प्रेम परस्पर सब बेकार।
समधी बाटें बड़ा लालची
इहाँ न केहु क दाल गलत हौ।
बड़ा करारा घाम लगत हौ।
आठे बजे से लूह चलत हौ।
तिनका तिनका आग जरत हौ।
एहर पियासल चिरई कउआ।
ओहर फलाने लें दुई पौआ।
मेहरारुन में होय गलचउर ।
गुप्ता के घर परल बा सऊर।
एक न लइका अठइँ विटिया।
खड़ी भइल गुप्ता के खटिया।
मड़ई में खूब तास होत बा।
बात बात पर हास होत बा।
मुँह झुराय भइल बा करिया।
जख लगत बा अब दुपहरिया।
गुस्सा बरै जब एही बीच मे
मेहरारुन क काम लगत हौ।
बड़ा करारा घाम लगत हौ।

1- Funny Joke

लस्सी मख्खी मारती, पेप्सी की है धूम ।
कुल्लड़ के दिन लद गए,अब बोतल को चूम ।
अब बोतल को चूम , चढा गर्मी का पारा ।
बोतल पकड़े हाथ , घूमती दत्ता लारा ।
मुन्ना” नाक सिकोड़,कह रही मैडम जस्सी।
पेप्सी देना एक,उठा ले जा यह लस्सी ।।

2- Funny Joke

दारू में गुण बहुत हैं, मत कर सोच विचार ।
दहिने बाएं देख कर,पैग एक दो मार ।
पैग एक दो मार, जहां अंदर जाएगी ।
शेर की दूनी शक्ति, प्रगट बाहर आएगी।
कह मुन्ना कविराय, हाथ ले लाठी भाला।
है माई का लाल , कौन जो आये स्साला।।